PM नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग नरसंहार के पीड़ितों को याद कर दी श्रद्धांजलि
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग नरसंहार में आज ही के दिन यानी 13 अप्रैल 1919 में जान गंवाने वाले मासूम लोगों को श्रद्धांजलि दी है. प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर के जरिये कहा है कि जलियांवाला बाग में शहीदों का अदि्तीय साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ लिखा, "मैं आप सब के साथ पिछले साल का जलियांवाला बाग स्मारक के पुर्नर्निमित परिसर के उद्घाटन के मौके पर दिया हुआ अपना भाषण साझा कर रहा हूं."

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।