Shani sade sati and dhaiya 2022: ढ़ाई साल बाद इन दो राशियों को मिलेगा आराम और इससे हटेगी साढ़ेसाती
(India) शनि एक न्याय प्रिय ग्रह माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि आपके कर्मों का फल इसी जन्म में शनि आपको दे देते हैं। एक तरह से आपने जो किया है उसका फल चाहे वो खराब हो या अच्छा शनि आपको देते हैं। कई ऐसी बाते भी हैं जिनसे शनि प्रसन्न होते हैं। इसलिए शनि की ढ़ैया या फिर साढ़े साती में शनि को प्रसन्न करने के लिए गरीबों की मदद करनी चाहिए. अपने से नीचे किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से शनि की ढ़ैया और साढ़ेसाती का प्रबाव कम होता है। शनि का राशि परिवर्तन हर ढ़ाई साल में होता है। इसका अर्थ है कि शनि हर ढ़ाई साल तक एक ही राशि में रहते हैं। शनि की दो दशाएं होती हैं। एक ढ़ैया और एक साढ़े साती। दोनों ही दशाएं जिन राशि वालों पर होती हैं, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस महीने के आखिर में शनि मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि का यह राशि परिवर्तन 30 साल इस राशि में हो रहा है, जो कई तरीके से भी प्रभावित करेगा। शनि की ढ़ैया और साढ़ेसाती किसी राशि से हटेगी तो किसी राशि पर चलेगी।


शनि के इस गोचर से मिथुन और तुला ऱाशि वाले जो ढ़ाई साल से परेशानी झेल रहे थे, उन्हें राहत मिलेगी। लेकिन ये थोड़े कम समय के लिए होगा। 12 जुलाई तो शनि फिर से मकर राशि में आ जाएंगे और दो साल तक यही रहेंगे। इसलिए मिथुन और तुला ऱाशि फिर ढैय्या में रहेंगी। इसके बाद 17 जनवरी 2023 मिथुन और तुला ऱाशि वालों को आराम मिलेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।