करौली हिंसा: राज्यपाल कलराज मिश्र ने DGP एमएल लाठर को बुलाया राजभवन, DGP को निष्पक्ष जांच करने के दिए निर्देश, जानें वजह
(India) राजस्थान में करौली हिंसा मामले में कांग्रेस-भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने डीजीपी एमएल लाठर को राजभवन तलब कर लिया। डीजीपी एमएल लाठर राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने कलराज मिश्र ने डीजीपी एमएल लाठर को करौली हिंसा मामले की निष्पक्ष जांच करने करने के निर्देश दिए है। राज्यपाल ने निर्देश दिया दिया दोषियों को पकड़ा जाए और निर्दोष को फंसाया नहीं जाए। डीजीपी एमएल लाठर राजभवन में करीब 20 मिनट रहे। इस दौरान डीजीपी ने राज्यपाल को करौली हिंसा मामले में अब तक हुई कार्यवाही के बारे में अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि 2 अप्रैल के हिंदू नववर्ष पर बाइक रैली पर पथराव की घटना से दो समुदाय आमने-सामने हो गए थे।



करौली में फिलहाल तनावपूर्ण शांति है। करौली में आज चार घंटे की ढील दी गई। भाजपा की न्याय यात्रा के मद्देनजर आज ढील का दायरा कर दिया। भाजपा ने आज करौली हिंसा के विरोध में न्याय यात्रा निकाली लेकिन पुलिस ने करौली बाॅर्डर पर ही न्याय यात्रा को रोक दिया। पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को हिरासत में ले लिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।