वक्त किसी का नहीं....
दरअसल 11 अप्रैल को केआरके ने तीन ट्वीट्स किए थे। केआरके ने अपने पहले ट्वीट में लिखा था, 'एक वक्त था जब प्रोड्यूसर्स बुढ़ऊ एक्टर के पीछे दौड़ा करते थे। आज बुढ़ऊ प्रोड्यूसर्स के पीछे दौड़ रहा है, लेकिन उसकी फिल्म को प्रोड्यूस करने को तैयार नहीं। वक्त किसी का नहीं।' इसके बाद केआरके ने एक दूसरा ट्वीट किया- 'एक बार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुझ से आलिया भट्ट को लेकर लड़ाई की थी। अब आलिया ने उसे अपनी शादी तक में नहीं बुलाया है।'
औकात पता चल गई न बेटा...
केआरके ने ट्वीट में आगे लिखा, 'औकात पता चल गई न बेटा, धोबी का कुत्ता घर का न घाट का।' इसके बाद अपने तीसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा, 'डियर रणबीर और आलिया... ये बहुत गलत है कि तुम लोगों ने बुढ़ऊ को अपनी शादी तक में नहीं बुलाया है। अरे उसकी शादी तो होती नहीं, बेचारो को देख तो लेने दो।' केआरके के तीनों ट्वीट्स तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।