थाना प्रभारी सीआई दिलीप सिंह चारण ने बताया कि डोकर गांव में कपूरचंद्र पटेल के यहां चल रहे शादी समारोह में डूंगरपुर से बारात आई हुई थी। बारात के साथ पियोला थाना कुआं (डूंगरपुर) निवासी लक्ष्मण पिकअप लेकर अपने रिश्तेदारों के साथ आया था। वह अपनी भतीजी के साथ पिकअप में ही बैठा था। इसी दौरान डोकर गांव का रहने वाला सुभाष नाम का शख्स जो कि पूरी तरह से नशे में धुत था, ने ड्राइवर से सोडा पिलाने की डिमांड रखी। ड्राइवर के इनकार करने पर उसे गुस्सा आया और उसने पेट्रोल डाल कर गाड़ी में आग लगा दी। कांच तोड़कर ड्राइवर और उसकी भतीजी को बाहर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पेट्रोल से आग लगाने के बाद हवा के कारण लपटों ने पूरी पिकअप को अपनी आगोश में ले लिया। आग की खबर सुनते ही शादी समारोह में मौजूद लोग भी बाहर आ गए। आसपास से पानी एकत्र कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। काफी देर बाद गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया जा सका। गाड़ी में आग लगाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आगजानी की धारा 435 व नुकसान पहुंचाने की धारा 427 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों धाराओं में दो साल की सजा का प्रावधान है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।