सुस्त होगी देश की इकोनॉमी की रफ्तार! RBI के बाद अब वर्ल्ड बैंक ने दिया झटका
(India) चालू वित्त वर्ष में देश की इकोनॉमी की रफ्तार में सुस्ती आ सकती है। केंद्रीय रिजर्व बैंक के बाद अब वर्ल्ड बैंक ने भी जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटा दिया है। वर्ल्ड बैंक ने जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 8.7 फीसदी से घटाकर 8 फीसदी कर दिया है।


आरबीआई ने भी दिया है झटका: बीते दिनों मौद्रिक समीक्षा बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी जीडीपी ग्रोथ अनुमान को घटा दिया था। चालू वित्त वर्ष के लिए आरबीआई ने जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को घटाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था।

महंगाई की वजह से ब्रेक: आरबीआई के बाद वर्ल्ड बैंक ने भी महंगाई का जिक्र किया है, जिस वजह से इकोनॉमी के ग्रोथ पर ब्रेक लगने का अनुमान है। वर्ल्ड बैंक ने रूस-यूक्रेन जंग की वजह से आपूर्ति सेवाओं में दिक्कतों को महंगाई बढ़ने की वजह बताया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।