रिलायंस कैपिटल की दिवालिया प्रक्रिया में फंसा ये बड़ा पेच, खबर सुन शेयर बेच निकल रहे निवेशक
(India) Reliance capital share: अनिल अंबानी (Anil Ambani) की दिवालियापन प्रक्रिया से गुजर रही रिलायंस कैपिटल (आरसीएपी) की दिक्कतें बढ़ती ही जा रही है। खबर है कि रिलायंस कैपिटल (Reliance capital) की दिवालिया प्रक्रिया में काफी समय लग सकता है। इस प्रक्रिया में रिलायंस कैपिटल की सब्सिडियरी कंपनी को लेकर बड़ा पेच फंस रहा है। दरसअल, रिलायंस कैपिटल ग्रुप स्तर पर कर्ज में डूबी है, लेकिन इसकी कई सहायक कंपनियां हैं, जो फायदे में हैं और पूरी तरह रजिस्टर्ड भी हैं। उनके पास उचित मैनेजमेंट टीम हैं जो इसे व्यवस्थित रूप से ऑपरेट कर रही है।



मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा है कि इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के अनुसार, उन कंपनियों के लिए समाधान योजना प्रस्तुत नहीं की जा सकती है जो वित्तीय तनाव में नहीं हैं। ऐसे में मामला यहां फंस रहा है कि रिलायंस कैपिटल के लेनदारों की समिति को इन सहायक कंपनियों को कैसे बेचना चाहिए?

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।