Beast Box Office Collection Day 1: विजय की 'बीस्ट' ने पहले दिन की धमाकेदार कमाई, कमाए इतने करोड़
(India) Beast Box Office Collection Day 1: थालापति विजय (Thalapathy Vijay) स्टारर फिल्म 'बीस्ट' (Beast) ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है और पहले ही दिन 'बीस्ट' ने ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। कलेक्शन रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की फिल्म ने तमिल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'वलीमाई' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ने तमिल बॉक्स ऑफिस में करीब 33 करोड़ रुपये की कमाई की है।


सिर्फ तमिल संस्करण में फिल्म ने करीब 33 करोड़ रुपये कमाए है। अगर बाकि हिस्सों की बात करें तो 'बीस्ट' ने करीब 15 करोड़ रुपये कमाई की है। इसे मिलाकर देखें तो फिल्म का पहले दिन कुल कलेक्शन करीब 65 करोड़ के आस-पास हुआ है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।