भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में राठौड़ ने कहा, 'मैं खुद फौजी हूं और मैं नहीं मान सकता कि करौली मामले का पूर्व अंदेशा राजस्थान पुलिस को नहीं था। इस मामले की जानकारी पुलिस को थी, लेकिन कांग्रेस की राजनीति के कारण करौली हिंसा की घटना हुई।' भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें दौसा-करौली सीमा पर करौली जाने से रोका गया, लेकिन जनता तक सच्चाई पहुंचाने व दोषियों को सजा दिलवाने के लिए भाजपा लगातार प्रयास करती रहेगी।
आज जयपुर आएंगे बीएल संतोष
राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत पिछले ढाई साल में 80 करोड़ से ज्यादा परिवारों के प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो राशन साम्रगी उपलब्ध करायी गई है। वहीं, भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष 14 अप्रैल को जयपुर प्रवास के दौरान संगठनात्मक विषयों व आगामी कार्ययोजना को लेकर बैठक लेंगे। वह विभिन्न सत्रों में प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठों एवं विभागों के संयोजक तथा प्रदेश की आईटी टीम और प्रवक्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।