अक्षय कुमार बोलेंगे 'जुबां केसरी'? अजय देवगन से शाहरुख खान बोले- 'देखें कौन खिलाड़ी आया है'
(India) बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन (Ajay Devgn) और किंग ऑफ रोमांस कहलाने वाले एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की गिनती टॉप स्टार्स में होती है। फैन्स इनके लुक्स से लेकर इनकी फिल्मों तक को खूब पसंद करते हैं। हालांकि इन दोनों अक्सर विमल इलायची (Vimal Elaichi) को लेकर ट्रोल किया जाता है। इस बीच विमल इलायची का एक टीजर सामने आया है, जिस में शाहरुख- अजय के साथ ही एक 'खिलाड़ी' नजर आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हैं।


दरअसल विमल इलायची के विज्ञापन का नया टीजर सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो की शुरुआत में अजय देवगन और शाहरुख खान नजर आते हैं। अजय देवगन कार चला रहे होते हैं और शाहरुख उनसे कहते हैं- देखें, कौन नया खिलाड़ी आया है।' इसके बाद टीजर में तलवार से विमल इलायची का पैकेट कटते हुए एक एक्शन सीक्वंस दिखता है। वहीं एक एक्टर पीछे से दिखता है, जो अक्षय कुमार की तरह नजर आता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।