Sarkari Naukri , Sarkari Result 2022 Live Updates : यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, BSSC CGL भर्ती के लिए आज से करें आवेदन
(India) UP Police SI Result Sarkari Result 2022 Live Updates : यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट बहुत जल्द uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। गुरुवार को यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने नवंबर दिसंबर माह में एसआई के 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई ऑनलाइन लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा के 46 प्रश्नों को रद्द कर दिया है जबकि 59 प्रश्नों के उत्तर बदल दिए हैं। जिन प्रश्नों को रद्द किया गया है, अभ्यर्थियों को उनके अंक इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक ही मिलेंगे। रिवाइज्ड आंसर-की जारी होने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि परीक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह या अगले सप्ताह निश्चित तौर पर जारी किया जा सकता है।

यूपी पुलिस भर्ती के अलावा DSSSB ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में भर्तियां निकाली हैं। पटना हाईकोर्ट में भी पर्सनल असिस्टेंट की भर्ती निकली है। कर्मचारी चयन आयोग ( SSC ) ने MTS व हवलदार भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों से कहा है कि वह जल्दी आवेदन करें, अंतिम तिथि 30 अप्रैल का इंतजार न करें।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।