वीडियो किसी एक बगीचे में शूट किया हुआ लग रहा है जहां बंदर का बच्चा जमीन पर बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो में एक शख्स ड्रैगन फ्रूट का टुकड़ा काटता है। बंदर का बच्चा अपना अंगूठा चूसता दिख रहा है। ये बंदर का बच्चा उस व्यक्ति को ध्यान से देख रहा है। व्यक्ति ड्रैगन फ्रूट में से एक स्लाइस काट कर निकालता है। वह व्यक्ति फिर बंदर को फल का टुकड़ा देता है, लेकिन बंदर के बच्चे को समझ नहीं आता कि इसका क्या किया जाए। इसके बाद वो व्यक्ति टुकड़े से खुद खाकर दिखाता है और बंदर उस देखकर समझता है कि ये यह खाने के लिए है। बंदर तुरंत उसका इशारा समझ जाता है और उसे खाने लगता है। बंदर के बच्चे के फल को खाने का तरीका बेहद क्यूट है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।