कथित तौर पर गैंगरेप की घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब लड़की कोपई नदीं के किनारे एक स्थानीय युवक के साथ बैठी हुई थी। पुलिस की माने तो स्थानीय युवक उसका प्रेमी था। तीन लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पिछले एक सप्ताह में पश्चिम बंगाल में रेप की यह दूसरी घटना है। इससे पहले नादिया जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता के बेटे और उसके दोस्तों ने 14 साल की लड़की के सात कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।
आदिवासी नाबालिक लड़की से सामूहिक बलात्कार की घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे के कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हुए थे। बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा 'जब अपराध हुआ तब लड़की और उसका प्रेमी नदी के किनारे बैठे थे। युकव ने बताया कि तीन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। हमें लिखित में शिकायत मिली है और जांच जारी है।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।