CM गहलोत के घेराव के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने SMS अस्पताल का किया निरीक्षण, बोले- मरीजों को बैड पर मिलेगी मुफ्त दवाईयां, जानें मामला
(India) राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के घेराव के बाद स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने आज राज्य के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस का दौरा कर पूरे स्टाॅफ का क्लास ले ली। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दवाएं और अन्य जरूरी वस्तुएं खरीदकर बैड पर ही उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों से मिली शिकायत के बाद दो वार्ड ब्याय को भी गिरफ्तार करवा दिया। इन पर मरीजों से रुपये वसूली करने के आरोप थे। मंत्री ने सभी अधिकारियों और डाॅक्टर्स को निर्देश दिए कि जो दवाइयां डाॅक्टर लिखे उसे वार्ड के अंदर मरीज तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। सरकार की ओर से 969 से ज्यादा दवाईयां फ्री उपलब्ध करवाई जा रही है।


उल्लेखनीय है कि गुरुवार देर रात सीएम अशोक गहलोत एसएमएस अस्पताल गए थे। अस्पताल से जैसे ही सीएम गहलोत बाहर आए तो मरीजों के परिजनों ने उन्हें घेर लिया। अस्पताल की अव्यवस्थाओं के बारे में बताने लगे। लोगों ने आरोप लगाए गए कि वार्ड बाॅय और दूसरा नीचला स्टाॅफ मरीजों से ट्राली खिंचने के नाम पर पैसा मांगता है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल हरकत में आ गए और सभी की क्लास ले ली। सीएम गहलोत और स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल बिजली कंपनी के एईएन हर्षदापति और करौली की घटना में शामिल हुए अमित शर्मा से कुशलक्षेम जानने एसएमएस अस्पताल पहुंचे थे। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने प्रमुख शासन सचिव हेल्थ एजुकेशन वैभव गालरिया, एसएमएस अस्पताल के प्रिंसीपल और अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।