उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कानून और तथ्यों के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए। जलगांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की उपस्थिति में खड़से ने यह कहा।
उन्होंने कहा, “मैंने वलसे-पाटिल साहब (महाराष्ट्र के गृह मंत्री) से कई बार उन्हें (भाजपा नेताओं को) सबक सिखाने को कहा । वे (भाजपा नेता) सैकड़ों मामलों में शामिल हैं। दो. चार (भाजपा नेताओं को) को जेल भेज दिया होता तो यह स्थिति पैदा नहीं होती।”
हालांकि, खड़से ने यह नहीं बताया कि “इस स्थिति” से उनका क्या तात्पर्य था, लेकिन परोक्ष रूप से उन्होंने ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा महा विकास आघाडी सरकार के नेताओं के विरुद्ध की गई कार्रवाई का हवाला दिया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।