अरमान कोहली की जमानत याचिका फिर हुई खारिज, ड्रग्स मामले में हुए थे गिरफ्तार
(India) एक्टर अरमान कोहली (Armaan Kohli) को बीते साल 28 अगस्त को 1.2 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए नारकोटिक्‍स ड्रग्‍स एंड सायकोट्रॉपिक कोर्ट (NDPS) कोर्ट ने एक्टर की जमानत याचिका को दूसरी बार खारिज कर दिया है। इसके पहले 25 अक्टूबर को भी कोर्ट ने उनकी जमानत को अस्वीकार कर दिया था। तो वहीं इस मामले में गिरफ्तार अन्य दो लोगों को पहले ही सुनवाई में बेल मिल गई थी। अरमान कोहली पिछले कुछ महीनों से मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं।


अरमान कोहली की जमानत याचिका को खारिज करते हुए सेशन कोर्ट ने कहा, 'पहली नजर में देखने से ये पता चलता है कि आरोपी ड्रग्स की इस तरह की अवैध तस्करी से संबंधित गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में यह कहना कि ड्रग्स की मात्रा काफी कम है इस मामले पर खास प्रभाव नहीं डालता है। इस मामले में आरोपी का जिस तरह का जुड़ाव है, वो बेहद गंभीर है। ऐसे में इस मामले में कोर्ट आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती है।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।