कुछ दिन पहले की है घटना
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला तुरंत का नहीं बल्कि कुछ दिन पुराना है। बताया जा रहा है कि कुछ वक्त पहले अचानक ही आनंद जमीन पर बेहोश होकर गिर गए थे, और उन्हें अचानक बेहोश होकर गिरते देख सब परेशान हो गए। गिरने की वजह से आनंद को कुछ चोट भी आ गई थीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक फिलहाल आशा भोसले बेटे आनंद के साथ ही हैं और उनकी ख्याल रख रही हैं। हालांकि अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि आनंद कब तक अस्पताल में भर्ती रहेंगे।
मुश्किलों से भरी रही आशा की पर्सनल लाइफ
गौरतलब है कि एक ओर जहां आशा भोसले ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बुलंदियों को छुआ तो दूसरी ओर उनकी पर्सनल लाइफ परेशानियों से भरी रही। आशा भोसले के तीन बच्चे (दो बेटे और एक बेटी) थे। आशा के बड़े बेटे का नाम हेमंत और बेटी का नाम वर्षा था, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। हेमंत की मौत कैंसर से हुई, जबकि बताया जाता है कि वर्षा ने सुसाइड किया था। ऐसे में छोटे बेटे आनंद की तबीयत को लेकर आशा परेशान हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।