अमेरिका में रक्षा मंत्री की चेतावनी- भारत को कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं
(India) अमेरिका की धरती से चीन को कड़ा संदेश देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अगर हमारे देश की संप्रभुता को किसी भी तरह का कोई नुकसान हुआ तो भारत किसी को नहीं बख्शेगा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है और आगे बढ़ रहा है।
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय-अमेरिकी कम्यूनिटी को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने चीन के साथ सीमा पर भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाई गई वीरता के बारे में बताया। उन्होंने कहा- मैं खुलकर नहीं कह सकता कि भारतीय सैनिकों ने क्या किया और हमने क्या फैसले लिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।