फिल्म के विषय की घोषणा से पहले ही क्यों बौखलाए? बीजेपी ने 'The Delhi Files' के विरोध पर कांग्रेस-आप से किए सवाल
(India) कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अन्याय और नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' (The Delhi Files) की घोषणा के साथ ही फिल्म को लेकर राजनीति तेज हो गई है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने 'द दिल्ली फाइल्स' (The Delhi Files) के ऐलान के बाद 'फिल्म के विषय की घोषणा से पहले ही' फिल्म पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के विरोध पर सवाल उठाए हैं। शहजाद पूनावाला ने कहा कि सवाल उठता है कि फिल्म के विषय की घोषणा से पहले ही कांग्रेस पार्टी और आप को क्यों झटका लगा है?

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।