गहलोत ने कहा कि पुलिस प्रशासन किसी के साथ नाइंसाफी नहीं करे और वह कानून एवं संविधान का राज स्थापित करे। चाहे किसी भी की सिफारिश आये पीड़ित के साथ न्याय करें, यह उसकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस दबाव में काम नहीं करे, बड़े से बड़े व्यक्ति के सिफारिश पर भी अन्याय नहीं करे। उन्होंने राज्य की पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नियंत्रित रही है और वह जनता का दिल जीतने में कामयाब रही है और वह कमजोर की सेवा एवं सभी नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही है। उसने दिन रात चौकस रहकर आमजन में वश्विास एवं अपराधियों में भय को साकार किया है।
कोरोना काल में पुलिस ने किया शानदार काम: गहलोत
गहलोत ने बताया कि करौली में अपनी जान की बाजी लगाकर चार लोगों की जान बचाने वाले कॉन्स्टेबल एवं एक अन्य मामले में बेहतर काम करने वाले एक अन्य कॉन्स्टेबल सहित इन दोनों कॉन्स्टेबलों को प्रमोशन कर हेड कॉन्स्टेबल बनाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में कार्यशैली मजबूत की गई है और पुलिस ने उसे सरकार की मंशा के अनुसार निभाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस ने कोरोना काल में भी शानदार काम किया। कोरोना की पहली लहर में राज्य सरकार की मंशा कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोये, तभी पुलिस ने अपनी महत्ती भूमिका निभाई और लॉकडाउन में घर घर खाना और दवाइयां पहुंचाई जो पुलिस का यह मानवीय चेहरा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।