Side Effects of Apple Cider Vinegar: वजन घटाने के लिए पी रहे हैं एप्पल साइडर विनेगर? जानें ये साइड इफेक्ट
(India) एप्पल साइडर विनेगर को गर्म पानी में पीने की सलाह दी जाती है। इसे पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। यूं तो इसे पीने से आपको कई सारे फायदे मिल सकते हैं। हालांकि इसके कई सारे नुकसान भी हैं, ऐसे में एप्पल साइडर विनेगर पीने से पहले जानें इसके साइड इफेक्ट

स्वीडन के माल्मो यूनिवर्सिटी अस्पताल के लुंड विश्वविद्यालय में किए गए एक अध्ययन में पेट खाली होने में देरी के लिए एप्पल साइडर विनेगर को जिम्मेदार ठहराया गया है, वहीं इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में इस तथ्य के बारे में बताया है कि इसे पीने से मतली होता है जिसकी वजह से आपकी भूख कम हो सकती है। ऐसे में यह आपके पाचन तंत्र को खराब कर सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।