इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, संडे एक्सप्रेस को पता चला है कि शनिवार को पाकिस्तान की तरफ से प्राप्त पत्र में शरीफ ने कहा कि उनका मुल्क 'क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा' के लिए प्रतिबद्ध है। खबर है कि उन्होंने पत्र में भारत के साथ 'शांतिपूर्ण और सहयोगी' संबंधों की मांग करते हुए लिखा है कि यह 'सार्थक बातचीत' से हासिल किया जा सकता है।
पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए शरीफ को बधाई दी थी और शांति की बात कही थी। उन्होंने ट्वीट किया, 'मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई। भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है, ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई और समृद्धि को सुनिश्चित कर सकें।' इसके जवाब में शहबाज ने ट्वीट किया था, 'भारत के साथ पाकिस्तान शांतिपूर्ण और सहयोगी रिश्ते चाहता है। जम्मू और कश्मीर समेत कई मुद्दों का शांतिपूर्ण निपटारा बेहद जरूरी है। आतंक के खिलाफ पाकिस्तान के बलिदान को सभी जानते हैं। शांति सुनिश्चित करते हैं और अपने लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान लगाते हैं।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।