न्यूज18 ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि पीएम मोदी पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई पत्र भेज सकते हैं। संभवना जताई जा रही है कि पीएम मोदी के पत्र में दोनों देशों के आतंक और हिंसा से मुक्त होने की जरूरत पर जोर दिया जा सकता है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि अभी तक दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन आने वाले समय ऐसा हो सकता है।
पीएमओ के अनुसार, सोमवार को पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए शरीफ को बधाई दी थी और शांति की बात कही थी। उन्होंने ट्वीट किया, 'मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई। भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है, ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई और समृद्धि को सुनिश्चित कर सकें।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।