एलन मस्क नहीं कर पाएंगे ट्विटर पर कब्जा? माइक्रो ब्लागिंग साइट ने उतारा 'पॉइजन पिल' का हथियार
(India) Elon musk vs Twitter: स्पेसएक्स के संस्थापक और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon musk) इन दिनों ट्विटर (Twitter) को खरीदने को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच ट्विटर और एलन मस्क में कोल्ड वाॅर भी शुरू हो गया है। जहां एक तरफ मस्क ट्विटर पर कब्जा करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ट्विटर का बोर्ड उन्हें रोकने के लिए अपने अंतिम विकल्प तक आ गया है। एलन मस्क को ट्विटर पर जबरन टेकओवर से रोकने के लिए ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने एक नया प्लान बनाया है। ट्विटर ने कंपनी को बचाने के लिए 'पॉइजन पिल' (Poison pill) का तरीका अपनाया है।

दरअसल, ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Poison pill नाम की एक सीमित समय वाले शेयरहोल्डर राइट्स प्लान को अपनाया है। Poison pill स्ट्रेटेजी के तहत एलन मस्क के लिए ट्विटर को टेकओवर करना मुश्किल हो सकता है।

कैसे काम करेगा 'पॉइजन पिल'
पॉइजन पिल' एक सीमित अवधि की शेयरधारक अधिकार योजना है जो किसी को कंपनी में 15 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी खरीदने से रोकती है। इसमें कंपनी कुछ छूट के साथ दूसरों को कंपनी के अतिरिक्त शेयर खरीदने की अनुमति दे देती है। इससे टेकओवर करने की कोशिश करनेवाले के शेयरों की कीमत कम हो जाती है और टेकओवर करना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं कंपनी का टेकओवर भी करना काफी महंगा हो जाता है। यानी कीमत और ज्यादा बढ़ जाती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।