27 पैसे से बढकर 27 रुपये के पार पहुंचा यह शेयर
(India) एक पेनी स्टॉक ने पिछले कुछ साल में ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। यह स्टॉक डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज (Ducon Infratechnologies) का है। कंपनी के शेयर 27 पैसे से बढ़कर अब 27 रुपये के पार हो गया है। कंपनी अब अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। कंपनी के शेयर, बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट से ठीक पहले 4.10 फीसदी की तेजी के साथ 27.95 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले 5 दिन में करीब 11 फीसदी का रिटर्न दिया है।

डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर 3 अप्रैल 2020 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 2.22 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 18 अप्रैल 2022 को 27.95 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 2 साल पहले ही कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बने रहने दिया होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 12.50 लाख रुपये से कहीं ज्यादा होता। डुकॉन इंफ्राटेक्नोलॉजीज के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को 340 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों ने 35 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने पिछले 6 महीने में 140 फीसदी का रिटर्न इनवेस्टर्स को दिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।