KGF 2 ने वीकेंड में कर डाली मोटी कमाई तो KRK को लगी मिर्ची, मजाक उड़ाते हुए बोले 'कुछ भी...'
(India) कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) अपनी हालिया रिलीज फिल्म केजीएफ 2 के जरिए बॉक्स ऑफिस (KGF 2 Box Office Collection) पर खूब धमाल मचा रहे हैं। आए दिन 'रॉकी भाई' की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। गुरूवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज चार दिनों के भीतर ही ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। अब यश की यह फिल्म 200 करोड़ी से चंद कदम ही दूर है। इस बीच खुद को बॉलीवुड का सबसे बड़ा क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान (KRK) ने केजीएफ 2 की कमाई पर तंज कस डाला है। केजीएफ 2 (KGF 2) की रिलीज के साथ ही केआरके ने इस फिल्म की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी थी। अब केजीएफ 2 की चार दिनों की कमाई देखकर केआरके ने फिर से विवादित ट्वीट किया है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में जानकारी दी है कि केजीएफ 2 जल्द ही 200 करोड़ी होने वाली है। तरण आदर्श ने ट्वीट किया है, 'केजीएफ 2 ने फिर से इतिहास दोहराया है। जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाला है। केजीएफ चैप्टर 2 आज यानी कि सोमवार को 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगा।' इसी के साथ उन्होंने यह जानकारी भी दी है कि बाहुबली 2 को 200 करोड़ क्लब में 6ठे दिन एंट्री मिली थी। ट्वीट में आगे उन्होंने लिखा है, 'केजीएफ 2 ने गुरुवार को 53.95 करोड़, शुक्रवार को 46.79 करोड़, शनिवार को 42.90 करोड़, रविवार को 50.35 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन 193.99 करोड़ (भारत में-हिंदी वर्जन) तक पहुंच चुका है।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।