300 रुपए के पार जाएगा Tata की कंपनी का शेयर
(India) टाटा समूह की कंपनी टाटा पावर का शेयर भाव 300 रुपए के पार जाएगा। ये अनुमान घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च हाउस आनंद राठी ने लगाया है।

क्या है अनुमान: ब्रोकरेज ने टाटा पावर के शेयरों पर खरीदें रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा स्टॉक स्तर से 38 फीसदी की संभावित वृद्धि होने की उम्मीद है। ब्रोकरेज का कहना है कि 200 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 3 - 6 महीनों में 340 रुपए के लक्ष्य के साथ खरीदारी की जा सकती है। वर्तमान में शेयर 248 रुपए के भाव पर है। इस लिहाज से शेयर के भाव में 90 रुपए का फायदा हो सकता है।

आपको बता दें कि बीते 7 अप्रैल को शेयर का भाव 298 रुपए तक गया था। ये 52 वीक का हाई लेवल है। हालांकि, इसके बाद बिकवाली आई और शेयर का भाव 40 रुपए तक गिर गया है। वहीं, मार्केट कैपिटल की बात करें तो 79,630 करोड़ रुपए है। देश की सबसे बड़ी कंपनी: बढ़ती अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति के साथ टाटा पावर भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी है। कंपनी का मुख्य व्यवसाय बिजली उत्पन्न करना, संचारित करना और वितरित करना है। हाल ही में कंपनी ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (टीपीआरईएल) अमेरिका स्थित ब्लैकरॉक रियल एसेट्स के नेतृत्व वाला एक कंसोर्टियम टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस निवेश के जरिए 10 फीसदी से अधिक इक्विटी हिस्सेदारी हासिल की जाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।