मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण के दौरान गई बिजली
(India) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण के दौरान ही कार्यक्रम में लाइट चली गई. वो गुरुवार को राजधानी भोपाल की प्रशासन अकादमी में सिविल सर्विस डे पर आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. 5 मिनट तक बिजली गायब रही. मुख्यमंत्री का भाषण खत्म होने से पहले ही बिजली वापस आ गई. बिजली जाने के बाद भी शिवराज ने अपना भाषण चालू रखा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।