(India)
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (Bengal Global Business Summit 2022) का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भी शामिल हुईं. इस अवसर पर सीएम ममता बनर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एकता में बहुत ताकत होती है और हमारा मकसद ही एक दूसरे को एकजुट रखना है.सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'हम किसी पर बुलडोजर नहीं चलाना चाहते, हम लोगों को बांटना नहीं चाहते. हम लोगों को एक करना चाहते हैं. एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. यही आप एकजुट रहेंगे तो बहुत मजबूत होंगे. लेकिन, अगर आप बंटे हुए हैं, तो सब बिखर जाएगा.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।