रेलवे सुरक्षा:ऑपरेशन सतर्क जारी,उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस में 2 तस्करों से 76 किलो चांदी के जेवरात किए जब्त
(India)
रेलवे सुरक्षा बल झाँसी द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत ट्रैन सर्चिंग के दौरान उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस से दो यात्रियो के पास बिना बिल के 76 किलो 460 ग्राम चांदी के आभूषण पकड़े,,, जिनकी कीमत लगभग 53 लाख 52 हजार बताई जा रही हैं,,,, जिन्हें राज्य कर विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। उत्कल एक्सप्रेस से बिना बिल के 55 लाख रुपये कीमत की 76 किलो से अधिक चांदी लेकर जा रहे दो युवकों को आरपीएफ के जवानों ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। ये दोनों आगरा से बिलासपुर तक चांदी लेकर जा रहे थे, लेकिन उनके पास इसका कोई बिल नहीं था। ऐसे में इन दोनों युवकों को पकड़कर आरपीएफ थाने लाया गया।आरपीएफ के जवानों ने चांदी व युवकों को राज्य कर विभाग के सुपुर्द कर दिया है। अब सोमवार को राज्य कर विभाग इस मामले में जुर्माने की कार्रवाई करेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।