राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का मुंबई दौरा,आज कई लोगों से की मुलाकात
(India)

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत मुंबई दौरे पर है। वे वहां गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। आज मुख्यमंत्री से कई लोगों ने मुलाकात की। वे निजी कार्यक्रम के चलते वहां गए है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह 9:30 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए और 10:30 बजे दिल्ली पहुंचें ।जहां सीधे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचकर सोनिया गांधी और वेणुगोपाल के साथ बैठक करेंगे जहां पर कांग्रेस के चिंतन शिविर पर चर्चा होगी।
आज सोनिया गांधी के साथ होने वाली बैठक में कांग्रेस पार्टी का चिंतन शिविर उदयपुर में कराया जाए या जयपुर में, इसका फैसला भी आज बैठक में हो जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस पर फैसला लेंगी। सोनिया गांधी के फैसले के बाद ही कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर तैयारियां तेज की जाएंगी।दरअसल पार्टी का एक धड़ा जहां कांग्रेस चिंतन शिविर उदयपुर में कराए जाने के पक्ष में है तो वही कई वरिष्ठ नेता राजधानी जयपुर में चिंतन शिविर कराए जाने के पक्ष में है। इसी को लेकर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।