शादी के बाद नारियल चढ़ाने मंदिर गया था नवविवाहित जोड़ा
जानकारी के मुताबिक, जालोर जिले के भाद्राजुन थाना क्षेत्र के नीलकंठ गांव में 21 अप्रैल को हुई शादी के बाद अगले दिन एक नवविवाहित जोड़ा नारियल चढ़ाने के लिए गांव के नीलकंठ महादेव मंदिर गया था। नवविवाहित जोड़े के साथ उनके कुछ रिश्तेदार भी साथ गए थे। बताया गया कि जब नवविवाहित जोड़ा मंदिर पहुंचा और तो मंदिर के पुजारी ने उन्हें मंदिर से बाहर रोक दिया और दूर से ही नारियल चढ़ाने को कहा।
पुजारी पर आरोप, कहा- मंदिर में नहीं आ सकते
पीड़ित पक्ष ने बताया कि जब वे मंदिर पहुंचे तो पुजारी ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें मंदिर प्रवेश से रोक दिया। पुजारी ने उन्हें कहा कि गांव के नियम हैं कि उनके समुदाय के लोग मंदिर में नहीं आ सकते, ऐसे में वे बाहर दूर से ही नारियल रख कर चले जाए। इस दौरान वर-वधु के साथ आए कुछ युवकों की पुजारी से कहासुनी भी हो गयी, लेकिन फिर भी उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।