अक्षय तृतीया से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भी गिरे दाम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट भाव
(India) Gold Price Today: अक्षय तृतीया (Akshaya tritiya) से पहले अगर आप सोना-चांदी (Gold-silver price) खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। आज सर्राफा मार्केट में सोने-चांदी के रेट में गिरवट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना (Gold price today) 125 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 51868 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी (Silver price today) 363 रुपये सस्ती होकर 65234 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली।

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक, 23 कैरेट गोल्ड 51660 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 47511 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसमें आज 115 रुपये की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा बिकने वाला 18 कैरेट का गोल्ड आज 94 रुपये सस्ता होकर 38901 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, 18 कैरेट का सोना 30343 रुपये प्रति दस ग्राम के हिसाब से बिक रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।