कोयले की कमी से देश में नया बिजली संकट, कई जगहों पर 8 घंटों की बिजली कटौती
(India)


देश के कई हिस्सों में बिजली संकट पैदा हो गया है और बिजली में कटौती देखी जा रही है. उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्य बिजली संकट से जूझ रहे हैं...वहीं इसके पीछे कोयला की भारी कमी बतायी जा रही है....बिजली घरों में कोयले की कमी को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है... रेलवे ने कोयला ले जाने वाली मालगाड़ियों को यात्री गाड़ी से पहले ग्रीन सिग्नल देने का निर्देश दिया है....रेलवे ने इसके अलावा, 28 अप्रैल यानी आज से 8 पैसेंजर गाड़ियों को अगले आदेश तक रद्द भी कर दिया है...वहीं, इस सब के बीच बिजली संकट को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर तीखा प्रहार कर रहा है....

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।