भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ
(India) भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत हुए हैं. चाहे वह सामरिक हो, आर्थिक हो या लोगों के बीच परस्पर संपर्क हो. मोदी ने ट्वीट किया कि वार्षिक शिखर वार्ता के लिए जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की भारत की हाल की यात्रा ने कोविड के बाद की दुनिया में दोनों देशों के बीच खास रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की रूपरेखा पेश की.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।