नहीं उतरा अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का बुखार, कश्मीरी शख्स ने धांसू अंदाज में बोला फिल्म का डायलॉग
(India) Pushpa Dialogue Viral Vide: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) को रिलीज हुए महीनों हो चुके हैं लेकिन इसका खुमार अब तक लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है। अब फिल्म के दूसरे पार्ट का लोगों को इंतजार है। 'पुष्पा' के गानों से लेकर डायलॉग तक को लोगों ने काफी पसंद किया था। इतना ही नहीं कई बार फिल्म के डायलॉग को अपने अंदाज में बोलते हुए लोगों ने वीडियो बनाकर शेयर भी किया। अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कश्मीर का एक शख्स अपने अंदाज में फिल्म का डायलॉग बोलते हुए दिख रहा है। उसका ये अलग अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और अब ये वीडियो वायरल हो चुका है।

वायरल हो रहे वीडियो को नम्रता नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है और ये क्लिप सिर्फ 8 सेकेंड का है। वीडियो में एक कश्मीरी शख्स फूलों से भरी नाम पर खड़ा है। वीडियो में शख्स कहता है, 'पुष्पा नाम है पुष्पा...फ्लावर समझा है क्या...फायर है फायर...और माय नेम इज लिलि, डॉन्ट भी सिलि..सेकेंड नेम इज अनारकली..।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।