मोदी का अदालतों से अनुरोध,कोर्ट लोकल लैंग्वेज को दें बढ़ावा
(India)


दिल्ली में राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों का संयुक्त सम्मेलन हुआ... इस सम्मलेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू और भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना भी शामिल हुए। ये सम्मेलन करीब 6 साल बाद हुआ है। इससे पहले 2016 में ये सम्मेलन हुआ था। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोर्ट में स्थानीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने की जरूरत है। इससे देश के सामान्य नागरिकों का न्याय प्रणाली में भरोसा बढ़ेगा, वो उससे जुड़ा हुआ महसूस करेंगे

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।