पटियाला में सिख-हिंदू संगठनों में झड़प के बाद हिंदू संगठन ने किया बंद का ऐलान,रेंज आईजी राकेश को हटाया
(India)

पटियाला में शुक्रवार को खालिस्तान विरोधी मार्च पर सिख और हिंदू संगठन आमने-सामने हो गए। हिंदू संगठन मार्च निकालने की तैयारी में थे। इसी दौरान कुछ सिख संगठन इनका विरोध करने लगे। इस वजह से माहौल इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस बीच एसएचओ को हाथ में चोट लग गई। इसके बाद हालात संभालने के लिए एसएसपी ने हवाई फायरिंग की। इस घटना के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने पटियाला में कर्फ्यू लगा दिया है। यह सुबह 6 बजे तक लागू रहा। कर्फ्यू के बाद हिंदू संगठनों ने बंद का ऐलान किया है। पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में पुलिस अफसरों से मीटिंग की। जिसमें इस घटना को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद शिवसेना नेता हरीश सिंगला को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें काली मंदिर के पास हुई झड़प के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पटियाला आईजी राकेश अग्रवाल को हटाने के बाद सीनियर एसपी और सिटी एसपी को भी हटा दिया गया है। मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला का नया आईजी नियुक्त किया गया है। वहीं, दीपक पारिक को पटियाला का सीनियर एसपी जबकि वजीर सिंह को पटियाला का नया एसपी नियुक्त किया गया है। फिलहाल, शहर में 10 कंपनियां तैनात की गई हैं और पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।