ईद मनाने की तैयारियां तेज, जानिए आज कब दिखेगा चांद
(India) मुस्लिमों का सबसे बड़े त्योहार ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। कोई अपने लिए बाजार से नए कपड़े खरीद रहा है तो कोई अपने प्रियजनों को ईदी में देने के लिए चुनिंदा तोहफे खरीद रहा है। रविवार को रमजान का 30वां यानी आखरी रोजा है। सऊदी अरब की कमेटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आज रविवार को चांद दिखने पर पूरी दुनिया में सोमवार यानी दो मई को ईद मनाया जाएगा। अगर आज चांद नहीं दिखा तो मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। चूंकि सऊदी अरब से एक दिन बाद भारत में ईद मनाई जाती है। ऐसे में यदि सऊदी अरब में सोमवार को ईद मनाई गई तो भारत में मंगलवार को निश्चित तौर पर ईद मनाई जाएगी। आगे देखिए भारत में ईद का चांद कितने बजे तक दिखेगा ।

भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश देने वाला ईद का पर्व एक महीने के कठिन रोजे (व्रत) के बाद मनाया जाता है। इस दिन ईदगाह की नमाज के साथ ही त्योहार की शुरुआत होती है। ईद से एक दिन पहले लड़कियां व महिलाएं अपने हाथों को मेहंदी लगवाती हैं। ईद के दिन लोग अपनी कमाई का कुछ हिस्सा जकात के तौर पर गरीबों में बांटते हैं। एक-दूसरे के गले मिलते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं। बहुत से लोग तो आज के दिन अपने दोस्त-रिश्तेदारों के लिए दावत का आयोजन भी करते हैं।

सबसे पहले कहां दिखेगा चांद?
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईद का चांद सबसे पहले सऊदी अरब, ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में देखा जाता है। इसके बाद भारत, बांग्लादेश व अन्य दक्षिण एशियाई देशों के कुछ हिस्सों में दे दिखाई देता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।