मामला भारतपुर के कैथवाड़ा थाना इलाके के गांव नीमला का है। यहां की रहने वाली 45 वर्षीय साहूनी को अपने पड़ोसी साहुन के साथ प्यार हो गया था और वह अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए उसके घर चली गई थी। वहीं महिला के पति फारूक ने प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को दस्तयाब कर कोर्ट में पेश किया था। इस दौरान महिला के बच्चे भी थाने पहुंच गए थे और अपनी मां को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन महिला नहीं मानी और अपने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। जानकारी के मुताबिक, 58 वर्षीय प्रेमी के चार बच्चे हैं और वे भी शादीशुदा हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।