बच्चे को पीटा तो भड़क गई बिल्ली, दूसरी बिल्ली से हुई जबरदस्त Cat Fight
(India) बिल्लियों की वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में बनी रहती हैं। इन वीडियो में कभी बिल्लियां मस्ती करती हुई नजर आती हैं तो कभी कोई करतब दिखाते हुए वायरल हो जाती हैं। लेकिन अब जो वीडियो वायरल हो रही है उसमें दो बिल्लियों की लड़ाई देखी जा सकती है। खास बात है कि दोनों की लड़ाई एक बच्चे की पिटाई को लेकर हो रही है। दरअसल एक बिल्ली ने दूसरी बिल्ली के सामने उसके बच्चे को पीट दिया जिसके बाद दोनों की फाइट हो गई। अब इस कैट फाइट की वीडियो जमकर वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चे को एक बिल्ली पीट देती है। हालांकि, पास में खड़ी उस बच्चे की मां को ये हरकत पसंद नहीं आती और उसकी दूसरी बिल्ली से लड़ाई हो जाती है। बच्चे के ऊपर ये लड़ाई दो बिल्लियों की सीरियस लड़ाई बन जाती है। वीडियो वाकई मजेदार है जिसके देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। कैट लवर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को kitteythecutie पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी तादाद में लोग देख चुके हैं। हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। काफी लोग वीडियो को शेयर कर उसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी रहे हैं। अगर आप भी कैट फाइट की इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।