बर्फ में मछली पकड़ने का आपने कभी नहीं देखा होगा ऐसा गजब जुगाड़, रह जाएंगे हैरान
(India) मछली पकड़ना एक कला भी मानी जाती है। कई इलाकों में मछली पकड़कर ही लोग अपनी दिनचर्या भी चलाते हैं। इसलिए ही कहा भी जाता है कि मछली के लिए जाल डालना काफी आसान होता है लेकिन उसमें मछलियों को फंसाना काफी मुश्किल। इसी वजह से लोग मछली पकड़ने के लिए अलग-अलग तरीकों का भी इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही मछली पकड़ने का एक स्टाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात है कि ये मछली किसी तालाब या नदी नहीं बल्कि बर्फ के अंदर पानी से पकड़ी जा रही हैं। वीडियो को देखकर आप भी इनके स्टाइल के फैन हो जाएंगे।

वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बर्फीली जगह पर दो शख्स मछली पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स बर्फ के बीच में किए गए छोटे से गड्ढे में पहले तेजी से बाल्टी मारता हुआ नजर आ रहा है। जिसके बाद एक शख्स छोटा जाल टाइप लेकर उसके अंदर डाल दे रहा है और हिलाते हुए बाहर निकाल रहा है। हैरानी की बात है कि एक बार में ही काफी संख्या में मछलियां बाहर निकल जा रही हैं।

इंस्टाग्राम पर मछली पकड़ने की इस शानदार वीडियो को onlyfornatures पेज से शेयर की गई है। वीडियो को लाखों की तादाद में लोग देख चुके हैं। 60 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वहीं काफी संख्या में लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।