(India)
पीएम मोदी जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच गए हैं. यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद पीएम मोदी की ये पहली विदेश यात्रा है. बर्लिन पहुंचने के बाद पीएम मोदी का स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनौतियों के बीच ये दौरा बहुत महत्वपूर्ण है. इस दौरे के दौरान उन सभी सहयोगियों से मुलाकात होगी जो भारत की शांति और समृद्धि की लक्ष्य का अहम हिस्सा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी का बर्लिन में प्रवासी भारतीयों का गर्मजोशी से स्वागत किया. वह आज नवनियुक्त जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ अपनी पहली व्यक्तिगत बैठक करेंगे और छठे भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श की सह-अध्यक्षता करेंगे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।