मोईन रविवार को दिल्ली से बिहार जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस से अपने भाई-भाभी और जीजा के साथ गांव जा रहे थे। वह ट्रेन के गेट के पास खड़े थे। अचानक झपकी लगी तो पटरी के किनारे जा गिरे। सिर में गंभीर चोट आने से खून बहने लगा। हाथ-पैर में भी चोटें आईं। उन्हें तड़पता देखकर लोग पास तो आए मगर मदद करने की जगह वीडियो बनाने लगे। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी करने लगे ताकि लाइक और शेयर बढ़ जाए।
इस बीच मोईन की हालत बिगड़ती जा रही थी। वह उन वीडियो बनाने वालों के सामने गिड़गिड़ाते रहे कि अस्पताल पहुंचा दीजिए। किसी तरह इसकी सूचना दादा नगर चौराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल योगेश अग्निहोत्री को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। मोईन को उठाया और पेड़ की छांव में लिटाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पीड़ित के पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।