बर्लिन में पीएम मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर,  जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ से की मुलाकात
(India) पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. इसके बाद उन्होंने जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ से मुलाकात की. प्रधानमंत्री की स्कोल्ज के चांसलर बनने के बाद पहली मुलाकात है. पीएम मोदी छठे भारत-जर्मनी अंतर सरकारी विचार विमर्श IGC की सह अध्यक्षता करेंगे. यह एक विशिष्ट कार्यक्रम है जिसे भारत केवल जर्मनी के साथ करता है. आईजीसी की शुरुआत 2011 में हुई थी. यह एक विशिष्ट द्विवार्षिक तंत्र है जो दोनों देशों की सरकारों को व्यापक द्विपक्षीय मुद्दों पर समन्वय की मंजूरी देता है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।