एचडीएफसी की लोन रेट (Loan rate) में की गई यह वृद्धि अन्य ऋणदाताओं द्वारा उठाए गए कदम के अनुरूप ही है। इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of baroda) ने भी अपनी ऋण दरों में वृद्धि की थी।
क्या कहा कंपनी ने?
कंपनी ने रविवार को बयान में कहा, ‘‘एचडीएफसी ने आवास ऋण पर अपनी खुदरा प्रमुख ऋण दर (आरपीएलआर) को एक मई, 2022 से 0.05 प्रतिशत बढ़ा दिया है।"
हालांकि नए ग्राहकों के लिए दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। उनके लिए ब्याज दर कर्ज की राशि और अवधि के हिसाब से 6.70 से 7.15 प्रतिशत तक रहेगी। इससे पहले पिछले महीने एसबीआई और अन्य ऋणदाताओं ने बेंचमार्क ऋण दर में बढ़ोतरी की थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।