कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेपाल के निजी दौरे पर हैं बताया जा रहा है कि वो अपनी एक नेपाली फ्रेंड सुमनिमा उदास की शादी में शमिल होने के लिए काठमांडू पहुंचे हैं.इस बीच उनके नेपाल दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वीडियो में राहुल गांधी एक नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं..... ये नाइटक्लब लॉर्ड ऑफ द ड्रिक्स बताया जा रहा है... इस वीडियो को लेकर भाजपा राहुल गांधी पर हमलावर है....मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी यहां अपनी नेपाली फ्रेंड सुमनिमा उदास की शादी में शिरकत करने पहुंचे हैं... इस बाबत सुमनिमा के पिता और म्यांमार में नेपाल के राजदूत रहे भीम उदास ने कहा कि हमने राहुल गांधी को मेरी बेटी की शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया था... उन्होंने बताया कि विवाह समारोह मंगलवार को होना है और 5 मई को रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा.अपनी एक दोस्त की शादी में शामिल होने नेपाल गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का वीडियो वायरल हुआ है.... इसमें वह एक पब में नजर आ रहे हैं.... वीडियो को लेकर भाजपा उन पर निशाना साध रही है..... इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला राहुल गांधी के बचाव में उतर आए हैं..... उन्होंने ट्वीट कर कहा, देश में अभी तक शादी समारोह में शामिल होना अपराध नहीं है, हो सकता है आज के बाद भाजपा तय करे कि शादी में शामिल होना गैरकानूनी है और दोस्त बनाना अपराध है
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।