राजस्थान: ईद की मिठास पर क्यों घुली कड़वाहट, जोधपुर हिंसा और तोड़फोड़ के गुनहगार कौन?
(India) देश में ईद का पर्व हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया। लेकिन राजस्थान के जोधपुर में आपसी भाईचारे की मिठास घोलने वाले इस त्योहार के मौके पर जमकर हिंसा हुई। दो पक्ष के लोग आपस में इस कदर भिड़े कि कई लोगों को चोटें आईं और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। हम आपको बताते हैं कि ईद की इस मिठास में कड़वाहट घोलने की शुरुआत कब और कैसे हुई?

पहले नारेबाजी फिर पत्थरबाजी

दरअसल जोधपुर में सोमवार की देर रात सबसे पहले माहौल बिगड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक समुदाय के लोग स्वतंत्रता सेनानी बाल मुकुंद बिस्सा की मूर्ति पर लगे झंडे को लेकर और जालोरी इलाके में ईद को लेकर लगाए गए बैनर को लेकर नारे लगाने लगे। प्रदर्शनकारियों ने झंडा और बैनर को हटा दिया। इसी दौरान वहां दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। इसके बाद देखते-देखते ही यह नारेबाजी, पत्थरबाजी में तब्दील हो गई।

पुलिस ने चटकाई लाठियां

पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और फिर कोहराम मच गया। कोहराम को शांत कराने पहुंची पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां चटकाईं और आंसूगैस के गोले भी छोड़े। इस पथराव में डीसीपी भुवन भूषण यादव, एसएचओ अमित सियाग सहित दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए। रात में भी यहां एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।