प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार सुबह जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन के जीतो कनेक्ट 2022 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा कि जीतो कनेक्ट की ये समिट आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हो रही है। यहां से देश आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर रहा है। अब देश के सामने अगले 25 वर्षों में स्वर्णिम भारत के निर्माण का संकल्प है। जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन दुनिया भर में जैनियों को जोड़ने वाला एक वैश्विक संगठन है। जीतो कनेक्ट आपसी नेटवर्किंग एवं व्यक्तिगत बातचीत का एक अवसर प्रदान करते हुए व्यापार और उद्योग जगत की मदद करने का एक प्रयास है। जीतो कनेक्ट 2022 कार्यक्रम पुणे के गंगाधाम एनेक्स में 6 से 8 मई तक आयोजित किया जाने वाला एक तीन-दिवसीय कार्यक्रम है। इसमें व्यापार एवं अर्थव्यवस्था से संबंधित कई मुद्दों पर कई सत्र शामिल होंगे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।