अवैध खनन मामले में ईडी की रेड,रांची में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी
(India)


अवैध खनन मामले में ईडी ने शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे देशभर में छापेमारी की है। यह कार्रवाई झारखंड की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े सत्ता के करीबी व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर की गई है। अफसर के करीबी सीए के घर से 25 करोड़ रुपए कैश मिलने की खबर है। नोट गिनने वाली मशीन से कैश गिने जा रहे हैं। हालांकि, ईडी की ओर से कैश मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक साथ झारखंड के रांची, धनबाद, खूंटी, राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बिहार के मुजफ्फरपुर और दिल्ली-एनसीआर में छापे मारे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।